दुर्ग: दुर्ग के भिलाई तीन कोर्ट रूम में क्लर्क ने की आत्महत्या, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
Durg, Durg | Jul 22, 2025 दुर्ग जिले में व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भिलाई 3 थाना क्षेत्र के इस मामले में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने न्यायिक अधिकारियों द्वारा काम के अत्यधिक दबाव के कारण मानसिक तनाव में यह कदम उठाने की बात लिखी है।