रविवार 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया प्रखंड का सुप्रसिद्ध आठ दिवसीय नूनबिल मेला आगामी 15 जनवरी से आयोजित होना है। मेले के शुभारंभ में अब महज दस दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अब तक सरकारी डाक की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से आयोजकों और डाक लेने वालों में गहरा रोष व्याप्त है। हर वर्ष प्रशासन द्वारा समय पर डाक प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद मेला परिसर में...