शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कायाकल्प योजना के तहत दो सदस्यीय टीम ने छतरपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, मरीज सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द सुधार के आदेश दिए गए।