हनुमानगढ़ जंक्शन में एक युवक के पास से 3 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गश्त कर रही जंक्शन पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।