हुज़ूर: भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 1, 2025 भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिसकी गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने केबाद वह बंगाल भाग गया था। उसकी आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद(पश्चिम बंगाल) में ट्रेस की गई थी। जबकि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। नबील के पकड़ में आने के बाद अब केस में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।