जमुई: जमुई कचहरी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक अभय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Jamui, Jamui | Feb 26, 2025 जमुई शहर के कचहरी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व विधायक स्वर्गीय अभय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभी धर्म के लोगों ने अभय सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह ने अपने छोटे भाई को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।