जमुई: महाशिवरात्रि पर जमुई के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jamui, Jamui | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जमुई के पंचमंदिर, गिद्धेश्वरनाथ मंदिर, महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पतनेश्वर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए अहले सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।