बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के मकरेड़ी पंचायत के भैरूपुरा गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे छत से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियां लेने छत पर गया शंभूलाल बलाई (35) पुत्र पन्नालाल का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 10 फीट नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत बिजौलिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।