चरखी दादरी: रोहतक में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, चरखी दादरी से पहुंचे नागरिक
रोहतक में आज बुधवार को दोपहर 3 बजे भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चरखी दादरी सहित प्रदेश से लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं प्रेरणा का स्त्रोत है।