शाहजहांपुर ।अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर सौरभ कुमार यादव ने थाना मदनापुर क्षेत्र के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।