शाहजहांपुर: कांट थाना क्षेत्र के गुरथना गांव के पास बाइक के पेड़ से टकराने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
दरअसल कांट थाना क्षेत्र में गुरथना गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जैतापुर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश कांट थाना क्षेत्र में स्थित बुढ़िया ईंट भट्टा पर काम करता था। और गुरुवार शाम को अपनी बाइक से गांव से ईंट भट्टा पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक गुरथना गांव के पास पेड़ से टकरा गई।