शाहजहांपुर।रोजा थाना पुलिस ने लूट, मारपीट, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रोजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 514/25 में नामजद अभियुक्त लालमनी पुत्र रामाधीन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथौड़ा चौराहे के पास से दबोच लिया।