मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के बुढ़ेनाथ मंदिर में संतों ने प्रेस वार्ता कर शिवरात्रि पालकी यात्रा को लेकर दी सनातन कर्फ्यू की चेतावनी
जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद नगर की सड़कों पर लगातार हो रही खुदाई और गड्ढे बनाए जाने से संत समाज में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जूना अखाड़ा से जुड़े बाबा बुधेनाथ मंदिर के महंत डॉक्टर योगानंद गिरी ने प्रेस वार्ता कर इसे योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया है। कहां की मार्ग ठीक नहीं किया गया तो 13 फरवरी को सनातन कर्फ्यू लगाया जाएगा।