घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार पिता- पुत्र गिरकर हुए घायल
जुवाड़ी गांव के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार पिता- पुत्र गिरकर घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार जुवाड़ी गांव निवासी संतोष मर्सकोले और उसका बेटा समीर मर्सकोले गिरकर घायल हो गए।