बड़ा मलेहरा: चाट के ठेले वाले ने नगर के प्रतिष्ठित व उम्रदराज व्यक्ति के साथ की अभद्रता,व्यक्ति ने थाने में कराया मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार व्यापारी शिखरचंद जैन को अकेला पाकर पास में ही चाट का हाथठेला संचालित कर रहे वार्ड क्रमांक 11 के निवासी बबलू साहू ने उनके बेटे पर हाथठेला हटवाने का फर्जी आरोप लगाकर सम्पूर्ण जैन समाज का नाम लेकर गाली गलौच शुरू कर दी व मना करने पर व्यापारी शिखरचंद जैन के साथ हाथापाई कर दी। जिससे आक्रोशित जैन समाज के कुछ युवाओं ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज की