बड़ा मलेहरा: शादी समारोह से बड़ामलहरा लौट रहा व्यक्ति टैक्सी से गिरकर हुआ गंभीर घायल बड़ामलहरा अस्पताल में इलाज जारी
भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर खैरी रोड पर एक टैक्सी से युवक गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोट आई व बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में टैक्सी वाले उसे बड़ामलहरा अस्पताल में छोड़ गए। गंभीर घायल मोहन लाल पाल उम्र 35 वर्ष ग्राम पठराई जिला टीकमगढ़ का है। जिसको बड़ामलहरा अस्पताल में डॉक्टर के इलाज के बाद उसे होश आया जो अभी अस्पताल में भर्ती है।