मिहींपुरवा: नवीनपुरवा गांव में घर में तेंदुआ घुसा, 10 घंटे से टीम रेस्क्यू में जुटी, गेट पर पिंजरा और जाल लगाया गया
नवीनपुरवा गांव रात तीन बजे एक घर में तेंदुआ घुस गया। गुर्राने की आवाज सुन घर वालों की नींद खुली। सभी घर के बाहर भाग गए। दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को सूचना दी। निशानगाड़ा वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। घर के मेन गोट पर पिंजरा और जाल लगाया। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अभी तक तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला