मंझनपुर: नियामतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनसभा में मची भगदड़, पुलिस ने हल्का बल का किया प्रयोग
कौशाम्बी जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे हुए थे। उन्होंने नियामतपुर स्थित मैदान में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा की है। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उनके जाते ही वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग किया।