सोमवर को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा संजय रेलवे पार्क में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव (छठ पूजा) के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने डूबते हुए सूर्य को (संध्या कालीन) अर्घ्य दिया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना भी की।