उचकागांव: मीरगंज नगर में रामनवमी का भव्य जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकला, युवाओं और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा
मीरगंज नगर में शुकवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा गया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।जुलूस की शुरुआत नगर के मुख्य मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।