धनौरा: गजरौला पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से लूट के मामले का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव देहरा घनश्याम निवासी कोमल सिंह की पत्नी लितेश मंगलवार को अपनी बेटी ज्योति के साथ स्कूटी से गजरौला सामान लेने आई थीं। गजरौला में ब्लाक कार्यालय के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तिलेश के कान से कुंडल लूट लिया। विरोध में महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।