जलेसर: अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान निवासी व्यक्ति को बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने का झांसा देकर अज्ञात ने ₹1.44 लाख ठगे
Jalesar, Etah | Jul 22, 2025 कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान निवासी रितिक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते बताया अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया एचडीएफसी बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं अवागढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र खुलवा दूंगा। इस झांसे में लेकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 8 बार में 1.44 लाख रुपये खाते में डलवाकर ठगी कर ली। शिकायत के बाद थाना सायबर क्राइम की पुलिस टीम जांच में जुट गई है।