पवई: ग्राम कल्दा में नवनिर्मित शबरी माता मंदिर के पास स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन का किया गया भूमि पूजन
Pawai, Panna | Jun 25, 2024 पन्ना जिले के पवई विधानसभा के विधायक पहलाद लोधी ने जानकारी साझा करते हुए बताया की पन्ना जिले अंतर्गत आने वाले पवई विधानसभा के कल्दा में नवनिर्मित हुए शबरी माता मंदिर के पास पड़ी सासकीय भूमि पर लोगों की मांग के बाद सामुदायिक भवन बनाने के लिए कार्य किया जाना है जिसका आज लोगों की मौजूगी में पवई विधानसभा के विधायक पहलाद लोधी द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया।