घिरोर: एसडीएम ने सहकारी समिति को कराया कब्जा मुक्त, स्थाई दुकानदारों को हटाया गया, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
घिरोर कस्बा के बीचों-बीच स्थित सहकारी संघ पर लोगों द्वारा स्थाई रूप से चारों तरफ कब्जा कर लिया गया था जिसको लेकर भाजपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को लिखित शिकायत की गई थी उसी क्रम में मुख्यमंत्री के पात्र को संज्ञान लेकर एसडीएम घिरोर प्रशून कश्यप द्वारा भारी पुलिस बल के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया गया सभी स्थाई दुकानदारों को हटाया गया