मथुरा: चौमुंहा में मोबाइल शॉप में हुई चोरी का जैंत पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपियों से 35 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 बाइक आदि बरामद
चौमुंहा में बढोता मार्ग स्थित मोबाइल शॉप में 11 सितंबर को हुई चोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच 19 स्थित देवी आट्स कट के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 बाइक, 35 मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद हुए। आरोपी गोवर्धन के कुंजेरा निवासी आकाश व मुखराई निवासी नरेश के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।