दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा पंचायत भवन पर 16 मार्च को मुख्यमंत्री बिहार समृद्ध यात्रा के तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर सभी विभाग के पदाधिकारियो के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और आवेदन भी लिया जाएगा। यह जानकारी शनिवार की शाम 6:00 बजे कर्णपुरा पंचायत के मुखिया अंगद यादव के द्वारा दी गई।