सोनकी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में मृतक बिहारी मंडल की हत्या के मामले में उनके ही पुत्र गोविन्द मंडल और बहू मुनचुन देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मृतक के पुत्र अरविंद मंडल द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।