सरदारशहर पुलिस ने सात जनों के खिलाफ घर में पत्थराव व मारपीट का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि अनुसार राणासर बीकान संतोषदेवी नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र रामानन्द विडियो बनाता है। जिस बात से नाराज होकर हमारे ही मौहलने का किशन पुत्र चुन्नीलाल ने उसके पुत्र को गालियां निकाली और जान से मारने की धमकी दी।