फुलवारी: पटना के फुलवारी शरीफ में कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हथियार बरामद
पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा का एनकाउंटर किया। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसे पैर में गोली मारी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। रौशन शर्मा जहानाबाद का निवासी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पटना एसएसपी ने बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे पूरी जानकारी साझा की है।