रायसेन: रायसेन के अमरावत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाइयों में विवाद, मारपीट में तीन घायल
Raisen, Raisen | Mar 8, 2026 रायसेन। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमरावत में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कनीराम जाटव और उसके पुत्र ने मुन्नालाल जाटव, उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई और बेटी के साथ मारपीट कर दी। तीनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।