समस्तीपुर: सदर अस्पताल में सिविल सर्जन एसके चौधरी की तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन एसके चौधरी की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्हें दिल का दौरा लगा था. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिविल सर्जन एसके चौधरी स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ कर्पूरीग्राम में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे. जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड गयी.