कोरांव: कोरांव बाजार में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने वैगनआर कार में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस
कोरांव बाजार में यूको बैंक के पास बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैगनआर कार की पिछली बैक लाइट और वाइजर क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। टक्कर मारने वाला ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।