मार्केट 11 नैनपुर के तत्वाधान में ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के आठवें संस्करण का आयोजन JRC मैदान पर किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 16 टीमों ने भाग लिया साथ ही एक विदेशी टीम UFC अफ्रीकन जिंबॉब्वे ने भी सहभागिता की। फाइनल में कवर्धा की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में उकवा की टीम को 5-4 हराकर विजय हासिल की।