मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन से गोरम घाट तक तिरंगा रैली के लिए उपखंड अधिकारी ने ली तैयारी बैठक
15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के मध्य नजर जिला कलेक्टर के निर्देश से मारवाड़ जंक्शन के रेलवे स्टेशन से अरावली के गोरम घाट तक कल तिरंगा रैली का आयोजन होगा, तिरंगा रैली आयोजन को लेकर आज उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने रेल प्रशासन एवं उपखंड स्तरीय अधिकारीओ की आवश्यक बैठक लेकर टीमों का गठन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।