स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के निर्देशानुसार स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया जा रहा है। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को व्यक्ति