धार जिले में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में धार में नागदा-गुजरी मार्ग पर इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के पास करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह ओवरब्रिज भविष्य में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।