मंझनपुर: रात में सोने गया युवक, सुबह कमरे में लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, पश्चिम शरीरा कस्बे का मामला
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में सोमवार को लगभग 11 बजे एक युवक का शव कमरे के अंदर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पश्चिम शरीरा कस्बा निवासी अंकित सरोज (20) पुत्र अमृत लाल सरोज, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था।