डीसीपी अंकित चौहान ने 9 दिसंबर की शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज साझा कर बताया कि संगम विहार पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान संगम विहार निवासी 22 वर्षीय विक्की पुत्र नेत्रपाल के तौर पर हुई है उसके पास से 14 पेटी में 673 क्वार्टर शराब की बोतल बरामद हुई है फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी के बारे में पता कर रही है