कालकाजी: गोविंदपुरी में 2 भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में जुटी
डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने शनिवार सुबह बताया कि गोविंदपुरी थाना पुलिस को झगड़े के संबंध में सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12: 07 पर मिली थी जिसमें तीन लोग सुधीर उसका भाई प्रेम और उसका दोस्त प्रेम घायल हुए थे जिनको एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जिसमें सुधीर की मौत हो गई ।