गड़हनी: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने गड़हनी की टॉपर छात्रा को किया सम्मानित
मैट्रिक परीक्षा में बिहार में 5 वा रैंक लाने वाली गड़हनी नगर पंचायत शांतिनगर के छात्रा नसरीन प्रवीण को मंगलवार शाम 4 बजे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भोजपुर के एक शिष्टमंडल ने अंगबस्त्र,कमल व डायरी देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि नारिन आगे चलकर डॉक्टर बने हम सभी का शुभकामना है। सभी बच्चों को इससे सबक लेना चाहिए क्योंकि शिक्षा से बढ़ कर कुछ नहीं है।