सकल हिंदू समाज खरगोन के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने गोवंश तस्करी रोकने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि गो तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अपने तरीके से गो तस्करों ने निपटेगा। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को इस आशय का पत्र सौंपा। बजरंग दल कार्यकर्ता नारेबाजी करते पहुँचे ।