चिल्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के सिवान में मझरा गांव के एक पुराने कुएं में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड और वन विभाग के कर्मचारीयो ने घंटो मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।