आगरा: बोदला चौराहें के पास लोगो का खुलेआम शराब पीने का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल,पुलिस कार्यवाई में जुटी
Agra, Agra | Mar 24, 2024 आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत बोदला चौराहें पर शराब पीते लोगो का वीडियो वायरल हुआ हैं। बीते दिनों पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने सड़कों पर अवैध तरीके से बने ओपन बार पर अभियान चलाकर कार्यवाई करने के आदेश दिए थे। लेकिन स्थानीय पुलिस की साठ-गांठ के चलते पुनः चौराहें ओपन बार बन गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्यवाई करने की बात कह रही है।