ब्यावर: ब्यावर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, उपभोक्ताओं को मिल रहे अधिक बिल, जिला कलेक्टर से रोक लगाने की मांग
Beawar, Ajmer | Aug 19, 2025 ब्यावर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे, इसके बावजूद स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जाने का क्या औचित्य है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल मिलने लगे हैं।