मैरवा: टड़वा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक घायल
Mairwa, Siwan | Apr 6, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान टड़वा गांव निवासी शेख अब्दुल्ला के रूप में हुई है।