पिछोर: ग्राम पंचायत बघरवारा में चल रहे मनरेगा नाली निर्माण के कार्यों का जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने किया निरीक्षण
ग्राम पंचायत बघरवारा में चल रहे मनरेगा नाली निर्माण कार्य के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दूसरी पंचायतों के अलावा यहां पर नाली का निर्माण ठीक तरह से चल रहा है। थोड़ी सी कमी है तो जिम्मेदारों को अवगत करा दिया है, उसमें भी वह सुधार लाएंगे। साथ ही कहा कि नाली निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के ही मजदूर कार्य कर रहे हैं।