बिसौली: बिसौली नगर में आज विधायक ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए
Bisauli, Budaun | Sep 14, 2025 बिसौली नगर में बिसौली विधानसभा से विधायक आशुतोष मौर्या ने आज रविवार को 2:00 बजे करीब अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। जिसमें आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वहीं विधायक ने क्षेत्र से अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों से कहा कि कोई भी समस्या हो तो बेझिझक बताएं।