बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अवैध स्टोनचिप लदे 1 ट्रक को जब्त किया है।एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने रविवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध स्टोनचिप लदे 1 ट्रक को जब्त किया है।इस मामले में रणधीर कुमार और सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।