कांगड़ा: कांगड़ा में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष बने अजय वर्मा का लोगों ने किया भव्य स्वागत
Kangra, Kangra | Feb 5, 2025 हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को 4 बजे कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के उपरांत अजय वर्मा का पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जगह-जगह रोककर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कांगड़ा शहर के तहसील चैक में जनसभा का आयोजन किया गया।