उन्नाव सदर कोतवाली मगरवारा चौकी क्षेत्र के कुंदन रोड स्थित ओ. लिव शूज प्राइवेट लिमिटेड के हाल नंबर तीन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कई दिनों से फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पीने का पानी तथा पेशाब घर (शौचालय) में ताला डाल दिया गया, जिससे मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है।